उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ
Trending

मुर्मू , मोदी और शाह ने उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं।बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

नयी दिल्ली ।  राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू , प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया,उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि  उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

पढ़ें : गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति

श्री शाह ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म की धरा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं व विकास की नीतियों को नीचे तक ले जाकर उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की निरंतर प्रगति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करता हूँ। रेल मंत्रालय ने भी ट्वीट कर लिखा कि धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की पुण्य भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय रेल राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना अहम योगदान दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button