क्राइमराज्य
Trending

मुंबई : करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर हुए अरेस्ट

पुलिस अब इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। सुरजीत सिंह राठौर के खिलाफ एक मॉडल ने छेड़खानी करने व उसे परेशान करने का आरोप लगाया है

फिल्म उद्योग से जुड़ाव रखने वाले करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर बड़ी मुश्किल में फंस गए है। दरअसल एक मॉडल ने सुरजीत  के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अब इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। सुरजीत सिंह राठौर के खिलाफ एक मॉडल ने छेड़खानी करने व उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने  काफी पहले कहा था कि सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू उनके करीबी हैं।

पढ़ें : ब्रेकिंग : जम्मू के नरवाल में दो विस्फोट, छह लोग घायल

उन्होंने सुशांत सिंह के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुरजीत ने ये दावा करके सनसनी फैला दी थी कि वो रिया चक्रवर्ती को  15 जून, 2020 को कूपर हॉस्पिटल के शवगृह में लेकर गए थे।

वही शव डाह गृह में पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत का शव रखा गया था और रिया ने अस्पताल के शवगृह में सुशांत सिंह राजपूत के सीने पर हाथ रखकर सॉरी बाबू कहा था और रोने लगी थीं।

उन्होंने कई मीडिया आउटलेट्स को दिए बयान में ये दावा तब किया था जब इस मसले पर बहस हो रही थी कि सुशांत की मौत आत्महत्या है कि हत्या। बताते चले कि  सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटके मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button