राजनीतिविडियो
Trending

भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे सांसद संतोख सिंह की हार्ट अटैक से मौत

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा फिल्लौर पहुंची थी तभी कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह बेहोश हो गए

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जालंधर के सांसद संतोख सिंह की हार्ट अटैक से मौत से शोक की लहर दौड़ गई। ये यात्रा इस समय लुधियाना में है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा फिल्लौर पहुंची थी तभी कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह बेहोश हो गए।

इसके बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोकने का फैसला किया और आनन-फानन में चौधरी संतोख सिंह को एम्बुलेंस से फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय ,मीडिया के अनुसार संतोख सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई और वो बेहोश हो गए थे। इस बीच पार्टी के एक नेता ने जानकारी दी कि राहुल गांधी भी यात्रा को रोककर चौधरी संतोख सिंह को अस्पताल देखने पहुंचे थे।

पढ़ें : राहुल गांधी के आरोपों पर सुने गौतम अडानी का जवाब, देखे वीडियो 

चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोक जताया। उन्होंने लिखा कि हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ हूं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

“पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट किया- आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

दूसरी ओर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताते हुए लिखा-जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button