मनप्रीत मोनिका सिंह बनीं अमेरिका की पहली महिला सिख जज, ली शपथ
बीस वर्षों तक निचली अदालत में वकील रहीं सिंह स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों से जुड़ी रही है और उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

अमेरिका में पहली महिला सिख न्यायाधीश ने शपथ ली है। ये महिला भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह है, जिन्होंने हैरिस काउंटी के न्यायाधीश के पद पर शपथ ली है। अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहने वाली मनप्रीत मोनिका सिंह का का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ है।
बीस वर्षों तक निचली अदालत में वकील रहीं सिंह स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों से जुड़ी रही है और उन्होंने शुक्रवार को टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
पढ़ें : आखिर स्पर्म फ्रीज क्यों कराते है लोग, देखे रिपोर्ट
उन्होंने शपथ समारोह में कहा कि मैं एच-टाउन का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करती हूं और मैं बहुत खुश हूं। भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश रवि संदिल ने खचाखच भरे अदालतकक्ष में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की।
राज्य के पहले दक्षिण एशियाई न्यायाधीश संदिल ने कहा कि ‘सिख समुदाय के लिए ये गौरव का पल है।
सिर्फ सिखों के लिए ही नहीं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं की राजदूत हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 500,000 सिखों के रहने का अनुमान हैं और इनमे से 20,000 सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर के अनुसार ये सिख समुदाय के लिए ही नहीं, हर रंग के लोगों के लिए भी गर्व का दिन है।