
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत पर रिहाई के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख सोमवार को हाजिरी लगाने मुंबई में ईडी के ऑफिस पहुंचे।
दरअसल नवंबर 2021 से जेल में बंद अनिल देशमुख प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अरेस्ट था।
पढ़ें : अब रामायणकालीन पात्रों के नाम पर होंगे अयोध्या के छह प्रवेश द्वार
उन्हें सीबीआई ने पिछले साल अप्रैल में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था और हाल ही में वो जमानत पर रिहा किये गए थे। उसके बाद से उन्हें हर सोमवार को ईडी के सामने हाजिरी लगानी पड़ती है।
बताते चले कि उच्च न्यायालय ने उन्हें अक्टूबर में ईडी के मामले में जमानत दी थी। उनके खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने मार्च 2021 में आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को मुंबई के रेस्तरांओं और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया था।