राजनीतिराज्य
Trending

हिमाचल में सुक्खू कैबिनेट के पहले विस्तार में इन 7 ने ली मंत्री पद की शपथ

इस कैबिनेट विस्तार में  सोलन (सुरक्षित) सीट से तीन बार के विधायक धनीराम शांडिल सहित पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, विधायक हर्षवर्धन चौहान और विधायक रोहित ठाकुर भी मंत्री बनाये गए है

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में 7 मंत्री बनाये गए  है। .इस कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को भी जगह मिली है।

इस बारे में राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार जगत सिंह नेगी, चंद्र कुमार , हर्षवर्धन चौहान , रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, धनीराम शांडिल और अनिरुद्ध सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सूत्रों के अनुसार विक्रमादित्य सिंह को सरकार में अहम जिम्मेदारी भी मिल सकती  है।

इन सभी को हिमाचल प्रदेश के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

बताते चले कि इस कैबिनेट विस्तार में  सोलन (सुरक्षित) सीट से तीन बार के विधायक धनीराम शांडिल सहित पूर्व डिप्टी स्पीकर जगत सिंह नेगी, विधायक हर्षवर्धन चौहान और विधायक रोहित ठाकुर भी मंत्री बनाये गए है।

पढ़ें : इस वजह से 956 ट्रेन यात्रियों को मिलेगा मुआवजा, पढ़ें क्या था मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button