खेल
Trending

हॉकी विश्व कप: भारतीय हॉकी टीम की 48 साल का सूखा खत्म करने पर निगाह 

भारत 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।इसके बाद भारत 15 जनवरी को इंग्लैंड और 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ खेलेगा।

कटक के बाराबती स्टेडियम में हॉकी विश्व कप-2023 के उद्घाटन के साथ ही अब हॉकी प्रेमियों को 13 जनवरी से शुरू होने वाले मुकाबलों का इंतजार है। इस टूर्नामेंट के लिए  भारतीय हॉकी टीम पर भी खिताब का खासा दबाव होगा और टीम की निगाह  पदक का  48 साल का इंतजार खत्म करने पर होगी।

टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय हॉकी फिर से पुराने दौर में लौटती हुई नजर आ रही भारतीय टीम ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। इससे पहले भारत ने  एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में अजितपाल सिंह की कप्तानी में जीता था।

सभी फोटो :सोशल मीडिया

उससे पहले 1971 में पहले विश्व कप में भारत ने कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। उसके बाद ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी एंट्री नहीं कर सकी है।

पढ़ें : हॉकी विश्व कप शुक्रवार से शुरू, पीआर श्रीजेश ने कहा-जीतेंगे ट्रॉफी

भारत के सभी ग्रुप मैच राउरकेला में होंगे। भारत 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।इसके बाद भारत 15 जनवरी को इंग्लैंड और 19 जनवरी को वेल्स  के खिलाफ खेलेगा।

सभी फोटो :सोशल मीडिया
हॉकी विश्व कप हॉकी के लिए टीमें चार ग्रुपों में बांटी गई है

ग्रुप ए : ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप बी : पिछली चैंपियन बेल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान
ग्रुप सी : नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिलीग्रुप डी : भारत. स्पेन, वेल्स और इंग्लैंड

भारतीय हॉकी टीम :

पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, अरमानप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमीत रोहिदास (उप कप्तान), नीलम संजीव जेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, निलकांत शार, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और जुगराज सिंह.

हॉकी विश्व कप का शेड्यूल

13 जनवरी

  • अर्जेंटीना बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस (भुवनेश्वर)- दोपहर 3:00 बजे
  • इंग्लैंड बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
  • भारत बनाम स्पेन (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

14 जनवरी

  • न्यूजीलैंड बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
  • नीदरलैंड बनाम मलेशिया (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
  • बेल्जियम बनाम कोरिया (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
  • जर्मनी बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

15 जनवरी

  • स्पेन बनाम वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
  • इंग्लैंड बनाम भारत (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

16 जनवरी

  • मलेशिया बनाम चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
  • न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
  • फ्रांस बनाम साउथ अफ्रीका (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
  • अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

17 जनवरी

  • कोरिया बनाम जापान (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
  • जर्मनी बनाम बेल्जियम (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

19 जनवरी

  • मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
  • नीदरलैंड बनाम चिली (भुवनेश्वर) – दोपहर 3:00 बजे
  • स्पेन बनाम इंग्लैंड (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
  • भारत बनाम वेल्स (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

20 जनवरी

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
  • फ्रांस बनाम अर्जेंटीना (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
  • बेल्जियम बनाम जापान (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
  • कोरिया बनाम जर्मनी (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

24 जनवरी

  • पहला क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
  • दूसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

25 जनवरी

  • तीसरा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
  • चौथा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

26 जनवरी

  • प्लेसमेंट मैच (9वें से 16वें स्थान के लिए)

27 जनवरी

  • पहला सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
  • दूसरा सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

29 जनवरी

  • ब्रॉन्ज मेडल मैच – शाम 4:30 बजे
  • स्वर्ण पदक मैच – शाम 7 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button