हॉकी विश्व कप : अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह की स्टिक से निकली भारत की जीत
दूसरे क्वार्टर में भी मेजबान टीम ने अपना दबदबा बनाये रखा। इस भारतीय हॉकी टीम ने आक्रामकता बनाये रखी और हार्दिक सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को हाफटाइम में 2-0 से बढ़त दिला दी

मेजबान भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को हॉकी विश्व कप-2023 में स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। टीम इंडिया की पहले मुकाबले में जीत में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने कमाल दिखाया।
पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से किया पराजित
इस मैच में भारतीय टीम हावी रही लेकिन पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को टीम भुना नहीं सकी। ये मौका हरमनप्रीत सिंह ने गंवाया और वो गोल नहीं कर सके। इसके कुछ सेकेंड बाद ही भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला।
🇮🇳 IND VS ESP 🇪🇸
Team India had an action-packed first half! Here are the highlights!#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/3AJMssaUy3
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
इस मौके पर अमित रोहिदास नहीं चूके और उन्होंने बखूबी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई दी। हालांकि भारत ने खेल के 13वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर मिला पर भी गोल करने का मौका नहीं गंवाया।
भारत में पहले क्वार्टर में 1-0 से बढ़त बनायीं और दूसरे क्वार्टर में भी मेजबान टीम ने अपना दबदबा बनाये रखा। इस भारतीय हॉकी टीम ने आक्रामकता बनाये रखी और हार्दिक सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को हाफटाइम में 2-0 से बढ़त दिला दी।
पढ़ें : हॉकी विश्व कप: भारतीय हॉकी टीम की 48 साल का सूखा खत्म करने पर निगाह
इसके बाद हालांकि तीसरे क्वार्टर में स्पेन हावी रहा लेकिन गोल नहीं कर सकी थी जबकि भारत भी गोल नहीं कर सका था। इस दौरान 32वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके थे।
इसके बाद भी 37वें और 43वें मिनट में भी भारत पेनल्टी कॉर्नर को भुना नहीं सका। हॉकी विश्व कप में 48 साल का सूखा खत्म करने के लक्ष्य के साथ उतरी भारत की अगली टक्कर अब 15 जनवरी को इंग्लैंड से होगी।