दादा पर फिर होगी दिल्ली की बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली फ्रेंचाइजी की तीन टीमों के डायरेक्टर होंगे। दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी की दो अन्य टीमें इंटरनेशनल लीग टी20 और एसए टी20 में हैं

नयी दिल्ली I भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार बड़ा पद दिया है। गांगुली फ्रेंचाइजी की तीन टीमों के डायरेक्टर होंगे। दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी की दो अन्य टीमें इंटरनेशनल लीग टी20 और एसए टी20 में हैं।
This took me back to times I loved on the field, thanks to a brand I admire. I have been a @bandhanbank_in customer for nearly seven years & I have seen its journey where it has earned the trust of crores of people. My association with Bandhan is truly #TrustKaBandhan. Watch #ad pic.twitter.com/1pDatLiwaH
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) January 3, 2023
गांगुली ने पिछले साल अक्तूबर में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं। 2019 में वह टीम के मेंटर थे। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ इंटरनेशनल लीग टी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और एसए टी20 की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के भी डायरेक्टर होंगे।