उत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ
Trending

ब्रेकिंग : गोमतीनगर में अवैध रूप से चल रहा होटल सील

शिवम् प्रताप सिंह,शुभम सिंह, ऋषभ सिंह उर्फ़ कृष्णा,सौरभ श्रीवास्तव व ऋषभ सिंह सहित पांच लोग गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त होटल संचालक अभी भी फरार 

लखनऊI गोमतीनगर के विशाल खंड 2 में बना अवैध होटल मिलानो एंड कैफे को LDA की टीम ने मंगलवार को सुबह 11 बजे सील कर दिया। आप को बता दे की अवैध होटल मिलानो एंड कैफे में रविवार देर रात डीजे बजने का विरोध करने पर दबंगों ने पास में रहने वाले मेजर के घर जाकर उनकी कार में आग लगा दी थी।

गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को शिवम् प्रताप सिंह,शुभम सिंह,ऋषभ सिंह उर्फ़ कृष्णा,सौरभ श्रीवास्तव व ऋषभ सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मुख्य अभियुक्त होटल संचालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है ।

रविवार को मेजर अभिजीत सिंह ने बताया कि मेरे बच्चे की तबीयत खराब थी। पास के होटल मिलानो एंड कैफे में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से वह सो नहीं पा रहा था। साढ़े 11 बजे उन्होंने होटल जाकर डीजे बंद करने के लिए कहा तो कुछ देर में ऐसा करने की बात कही गई।

इसके बाद भी 12 बजे तक डीजे बजता रहा तो अभिजीत ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिसवाले पहुंचे तो डीजे बंद हो गया। हालांकि, उनके जाने के पांच मिनट बाद फिर से तेज आवाज में गाने बजाने लगे तो अभिजीत ने थाने पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस आई तो दो लोग उनके घर आए और झगड़ने लगे।

हालांकि, पुलिस के वीडियो बनाने पर दोनों होटल लौट गए और डीजे बंद कर दिया। रात करीब तीन बजे घर के बाहर से आवाज आने पर अभिजीत ने देखा तो उनकी कार जल रही थी। पुलिस व दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक मेजर अभिजीत सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाई गई पांच टीमों ने सोमवार दोपहर प्रतापगढ़ के मेदनीगंज निवासी शिवम प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह व शुभम सिंह, जौनपुर के केराकत निवासी ऋषभ सिंह व रायबरेली के सलोन निवासी सौरभ श्रीवास्तव को इलाके से गिरफ्तार किया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक होटल के खिलाफ एलडीए को पत्र भेजा गया था। जोन-1 के प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि होटल अवैध है। मंगलवार को इसे सील कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button