दुनिया
Trending

इस वजह से यूक्रेन के खिलाफ जंग में पुतिन ने दिया सीजफायर का आदेश

क्रेमलिन ने बयान जारी किया कि राष्ट्रपति  पुतिन द्वारा 36 घंटे के सीजफायर का आदेश दिया गया है। इसकी शुरुआत 6 जनवरी की दोपहर 12 बजे होगी और ये  7 जनवरी तक मनाया जायेगा

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जोरदार लड़ाई के बीच  लगातार घमासान फिलहाल रुक गया है। हालांकि इसका कोई राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक कारण है। जानकारी के अनुसार  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक घोषणा में यूक्रेन के साथ 36 घंटे के लिए सीजफायर कर दिया है जिसे  यूक्रेन ने धोखा करार दिया है।

दरअसल ये फैसला रूस ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस त्योहार के चलते लिया है। इस बारे में क्रेमलिन ने बयान जारी किया कि राष्ट्रपति  पुतिन द्वारा 36 घंटे के सीजफायर का आदेश दिया गया है। इसकी शुरुआत 6 जनवरी की दोपहर 12 बजे होगी और ये  7 जनवरी तक मनाया जायेगा।

पढ़ें : इस देश में रात 8.30 बजे के बाद नहीं खुलेंगे बाजार 

ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को कई रूढ़िवादी ईसाई प्रमुखता से मनाते है जिसमे रूस और यूक्रेन में रहने वाले लोग भी हैं।बताते चले कि 24 फरवरी को  पड़ोसी देश यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से  हजारों की जान जा चुकी है और लाखों विस्थापित हो चुके है और इस युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी  भी पहल का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला हैं।

दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  नए साल पर  मध्यरात्रि से ठीक पहले एक हमले में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मारे जाने की खबर है। डोनबास क्षेत्र में रूसी सैनिकों की बैरक पर  जब ये हमला हुआ था उस समय राष्ट्रपति पुतिन नए साल पर देशवासियों के लिए संदेश रिकॉर्ड कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button