उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

1.37 करोड़ रुपये लेकर भागे कर्मचारी पर लगा इतने हजार का इनाम 

आरोपी विवेक अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मुख्य आरोपी विवेक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

आगरा I1.37 करोड़ रुपये बोरे में भरकर भागे ब्रिक्स इंडिया कंपनी के कर्मचारी विवेक कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। छह आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि आरोपी विवेक कुमार साईं की तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 27 दिसंबर 2022 को कैश जमा करने आया था।

कंपनी का 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके मामा, ममेरे भाई सहित छह आरोपियों को जेल भेजा था। उनके कब्जे से 85 लाख रुपये बरामद हुए थे। आरोपी विवेक अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मुख्य आरोपी विवेक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगह दबिश दे रही है।

रकाबगंज क्षेत्र में ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कार्यालय है। कंपनी में कैश कलेक्शन का काम होता है। सुरक्षाकर्मियों के साथ कंपनी के कर्मचारी उन कार्यालयों और कंपनियों में जाते हैं, जिनसे करार होता है। वहां से कैश लेकर बैंक में जमा करते हैं। 27 दिसंबर 2022 को कंपनी का कर्मचारी विवेक 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है।

सुल्तानपुरा निवासी विवेक कुमार गाड़ी चालक राजवीर सिंह, कर्मचारी पुष्पेंद्र, बाबी यादव और सुरक्षाकर्मी केशव और रामनिवास के साथ बैंक तक गया था। अन्य कर्मचारी बाहर रह गए। विवेक कैश का बक्सा लेकर बैंक के अंदर गया था। इसके बाद 1.37 करोड़ रुपये बोरे में भरकर वह फरार हो गया।

शाम साढ़े पांच बजे तक विवेक ने कैश की रसीद कार्यालय में जमा नहीं कराई। मैनेजर शशिपाल यादव ने उसे फोन मिलाया तो उसका मोबाइल बंद था। जानकारी करने पर पता चला कि कैश जमा नहीं हुआ है। शाम को पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने कर्मचारी विवेक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में विवेक एक बाइक पर जाते हुए कैद है। बाइक की टंकी पर एक बोरा रखा था, उसमें कैश था। आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। बक्सा विवेक ने बैंक में ही छोड़ दिया था। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button