खेल के साथ-साथ यौन शोषण के लिए भी सुर्खियों में रहा है साई
पहलवानों ने खेल मंत्रालय से बैठक के बाद कहा- कुश्ती संघ के अध्यक्ष के इस्तीफे तक जारी रहेगा धरना

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया, विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाकर मोर्चा खोला है।
उन्होंने ये भी कहा कि साईं सेंटर में भी महिला खिलाड़ियों का शोषण हुआ है। हालांकि खेलो में यौन शोषण के पहले भी मामले उठते रहे है। इससे पहले भी भारतीय खेल प्राधिकरण में भी यौन शोषण के कई मामले सामने आये है। ये बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर खुद संसद में एक सवाल के जवाब में कह चुके है।
उन्होंने पिछले साल ये जानकारी उस वक्त लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी थी। इस बारे में एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार ने विस्तार से एक रिपोर्ट छापी थी जिसके अनुसार उस समय सदन में सात लोगों ने ये सवाल किये थे था जिसमें अनुराग ठाकुर की पार्टी के लोग भी थे।
केंद्रीय खेल मंत्री ने उस समय कहा था कि 2018 से लेकर अब तक भारतीय खेल प्राधिकरण को 17 यौन शोषण की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने उस समय लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा था कि साई के तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरू, कोलकाता, गांधीनगर, लखनऊ और दिल्ली एनसीआर में स्थित केंद्रों से यौन शोषण की शिकायतें आई हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें से सात शिकायतें 2018 में, छह 2019 में आई थीं। एक शिकायत 2020 में मिली थी। उन्होंने ये भी कहा था कि 16 शिकायतें साई के कर्मचारियों ने की जहां घटना साई कॉम्पलेक्स में ही हुई थी जबकि अन्य मामले में साई के एक कोच पर साई परिसर में यौन शौषण करने के आरोप लगा था।
पढ़ें : यौन उत्पीड़न का आरोप, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने दिया ये जवाब
उन्होंने ये भी बताया था कि इन सब एक्शन लिया जा रहा है। वैसे यौन शोषण के आरोपों पर बात करे तो इससे पहले हाल में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद उन्हें पद भी छोड़ना पड़ा था।
वही इन आरोपों पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी अपना पक्ष रख चुके है।
वैसे टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदकों के साथ अब तक के ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था लेकिन जब ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं सहित अन्य पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।
इस मामले में खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले 72 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है. वही इस मामले में मिल रही रिपोर्ट के अनुसार ये मामला क्षेत्रवाद का है। दरअसल कुश्ती के सारे कैंप लखनऊ में लगते हैं जिसमें दिल्ली और हरियाणा के पहलवानों को ये लगता है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है।
दूसरी ओर खेल मंत्रालय से बैठक के बाद बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने कहा कि वो कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे और जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। इसके साथ ही सभी ने कुश्ती संघ को बर्खास्त करने की मांग भी दोहराई।