उत्तर प्रदेशलखनऊ
Trending

पुलिस मुख्यालय के बाद जिला कारागार पहुंचे अखिलेश यादव

पुलिस की चाय पर जताया संदेह, कहा- मुझे आपकी चाय पर भरोसा नही 

लखनऊ। ट्विटर के जरिए अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को  गिरफ्तार किये जाने से खासे आक्रोशित दिख रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहले तो कार्यकर्ताओं सहित पुलिस  मुख्यालय पहुंचे।

ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ़्तारी पर दिखे आक्रोशित

फिर  सपा नेताओ ने भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इसके बाद अखिलेश यादव जिला जेल भी गए और कहा जा रहा है कि वो  गिरफ्तार कार्यकर्ता से मिलने जेल पहुंचे थे। दूसरी ओर उनकी गिरफ्तारी को लेकर सपा ने आक्रोश जताते हुए  जगन की जल्द रिहाई की  मांग की है।

दूसरी ओर गिरफ़्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने  धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते उनकी पुलिस से झड़प भी हुई और हालत सँभालने के लिए  पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

अखिलेश बोले-चाय में जहर दे दो तो…मैं नहीं पियूंगा…

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस मुख्यालय में अखिलेश यादव ने मुख्यालय की चाय पीने से इंकार करते हुए कहा कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है। कहीं आप लोग जहर न मिला दो। उन्होंने लखनऊ पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी निंदनीय एवं शर्मनाक बताया।

दरअसल अखिलेश यादव को अफसर ने चाय पीने  का ऑफर दिया तो उन्होंने मना करते हुए  कहा कि ‘बाहर दुकान खुल गई होगी, वहीं से मंगा लेंगे। हमें पुलिस पर भरोसा नहीं, कहीं जहर मिला दिया तो. आप अपनी चाय खुद पियो।

बताते चले कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दरअसल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल से लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां हो रही थीं।

जगन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके व्यक्तिगत ट्वीटर अकाउंट से की गयी ऐसी पोस्ट साझा की जा रही है जिसमे जगन ने महिलाओं पर घोर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

पढ़ें : जगन की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख पहुंचे पुलिस मुख्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button